राजगीर: श्वेताम्बर कोठी स्थित नौलखा मंदिर में धूमधाम से मनाई गई 64वीं वर्षगांठ
Rajgir, Nalanda | Mar 21, 2025 राजगीर स्थित जैन श्वेताम्बर कोठी के नौलखा मंदिर का 64वां स्थापना दिवस भव्य समारोह के साथ मनाया गया। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की शाम 6:00 बजे मिली जानकारी उन्होंने कहा कि कोलकाता के रामपुरिया परिवार द्वारा आयोजित इस उत्सव में शोभायात्रा निकाली गई,जिसमें श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते भाग लिया। मंदिर में सत्रहभेदी पूजा का आयोजन हुआ और शिखर पर ध्वजारोहण किया गया।