राजगीर: बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, राजगीर में राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य आयोजन
Rajgir, Nalanda | Mar 20, 2025 बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी राजगीर में शारीरिक शिक्षा और खेल विज्ञान में उभरते पाठ्यक्रम और पाठ्यक्रम विकास विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि कुलपति शिशिर सिन्हा, विशिष्ट अतिथि पटना प्रमंडल के आयुक्त मयंक वरवडे और नालंदा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।