कांके: चांदनी चौक और कटहल मोड़ सहित कई इलाकों में पुलिस का एंटी क्राइम चेकिंग अभियान
Kanke, Ranchi | Nov 18, 2025 चांदनी चौक और कटहल मोड़ सहित कई इलाकों में सोमवार की रात करीब दस बजे से पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने वाहनों चेकिंग करते हुए कई वाहनों पर जुर्माना लगाया और वैधानिक कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान कई ऐसे वाहन चालक पकड़े गये जो नशे की हालत में गाड़ी चला रहे थे. इन पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की गयी।