बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की पनपथा रेंज अंतर्गत चिल्हारी गांव के गडरिया हार मे एक सप्ताह से डेरा जमाए बाघिन को वन विभाग पार्क प्रबंधन की टीम ने सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर पिंजरे मे सुरक्षित रखा गया है,और बाघिन को अन्य वन क्षेत्र मे छोड़े जाने की कार्रवाई की जाएगी।बता दें कि बाघिन की लगातार मौजूदगी से गांव और आसपास के क्षेत्र मे भय का माहौल बना हुआ था।