सीलमपुर: सीलमपुर :- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने घर-घर गारंटी अभियान की उस्मानपुर से शुरुआत की
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के उस्मानपुर इलाके से घर-घर गारंटी अभियान की शुरुआत की. इस मौके पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के साथ ही कई कांग्रेस नेता मौजूद थे. इस मौके पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आज दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट में कांग्रेस अपना गारंटी कार्ड बांटने के लिए आई है.