सीलमपुर: सीलमपुर :-तेंदुए के हमले से घायल हुए लोगों से मनोज तिवारी ने जगतपुर गांव में जाकर की मुलाकात, जाना हाल
उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद और उम्मीदवार मनोज तिवारी ने तेंदुए के हमले से घायल हुए लोगों से जगतपुर गांव में जाकर मुलाकात की. मनोज तिवारी अलग-अलग घायलों के घर में गए और उनका हाल-चाल लिया और उनके जल्द स्वस्थ होने और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की. आपको बता दे की सोमवार को बुराड़ी के जगतपुर गांव में एक तेंदुआ घुसा था इस तेंदुए ने कई लोगों को घायल कर दिया.