सीलमपुर: सीलमपुर :अवैध हथियार और चोरी का मोबाइल सप्लाई करने वाले एक बदमाश ओल्ड सीमापुरी इलाके से हुआ गिरफ्तार
शाहदरा जिला की स्पेशल स्टाफ की टीम ने अवैध हथियार और चोरी का मोबाइल सप्लाई करने वाले एक बदमाश को ओल्ड सीमापुरी इलाके से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी के पास से 20 जिंदा कारतूस और चोरी का 23 मोबाइल बरामद हुआ है. शाहदरा जिला के डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओल्ड सीमापुरी निवासी 35 वर्षीय फारूक के तौर पर हुई है.