सीलमपुर: सीलमपुर :भजनपुरा में रक्षा मंत्रालय से रिटायर्ड अधिकारी के घर में 80 लाख से ज्यादा की चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद
उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में रक्षा मंत्रालय से रिटायर्ड अधिकारी के घर में लाखों चोरी का मामला सामने आया है. चोरी किया वारदात वहां लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई है , लेकिन इसके बावजूद पुलिस के हाथ खाली है. रक्षा मंत्रालय से रिटायर्ड अधिकारी एसके पंडित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है.