हरदोई: गंगोली फार्म गांव की रोशनी ने आरोप लगाया, उधार के पैसे मांगने पर विपक्षी ने मारपीट की और जानमाल की धमकी दी, एसपी से की शिकायत
Hardoi, Hardoi | Oct 6, 2025 हरदोई के लोनार थाना क्षेत्र के गंगोली फॉर्म गांव निवासी रोशनी पुलिस आफिस पहुंची और एसपी को एक शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि उसने गांव के ही एक व्यक्ति को 5 हजार रुपए उधार दिए थे। और जब वह अब अपने रुपए मांगने गई तो विपक्षी ने उसके साथ मारपीट की।पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी द्वारा जानमाल की धमकी भी दी जा रही है।