नानपारा में आगामी महाशिवरात्रि और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कोतवाली नानपारा परिसर में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मोनालीसा जौहरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुप सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह, समेत काफी लोग मौजूद रहे