पूर्वी टुंडी: एसबीआई पोखरिया शाखा द्वारा रघुनाथपुर पंचायत भवन में एक दिवसीय शिविर का आयोजन
पूर्वी टुंडी प्रखंड क्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत भवन में गुरुवार की दोपहर 12 बजे एसबीआई पोखरिया शाखा द्वारा आयोजित एक दिवसीय कैंप में PMJJY, PMSBY और APY की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस कैंप का उद्देश्य मौजूदा PMJDY अटल खातों के लिए केवाईसी का पूर्ण सत्यापन करना है और जिले के सभी 256 ग्राम पंचायतों में 3 महीने तक जागरूकता अभियान चलेगा।