वन्दे भारत लाइव न्यूज़ :ब्रेकिंग न्यूज़ पलवल :दीपक चौहान जीत की ओर अग्रसर | जिला बार एसोसिएशन पलवल
पलवल। जिला बार एसोसिएशन, पलवल के अध्यक्ष पद के लिए चल रहे चुनाव में उम्मीदवार एडवोकेट दीपक चौहान जीत की ओर तेजी से अग्रसर हो रहे हैं।
अनुभव, ईमानदारी, संघर्ष और सेवा के दम पर चुनाव मैदान में उतरे दीपक चौहान को अधिवक्ताओं का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। बार के वरिष्ठ और युवा वकीलों में उनके प्रति खासा उत्साह देखा जा रहा है।
समर्थकों का कहना है कि दीपक चौहान लंबे समय से वकीलों के हितों के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं और यदि वे अध्यक्ष बनते हैं तो बार एसोसिएशन को एक नई दिशा मिलेगी।
पलवल कोर्ट परिसर में इस समय चुनावी माहौल गरमाया हुआ है और हर तरफ दीपक चौहान की जीत की चर्चा हो रही है।
वन्दे भारत न्यूज़, पलवल।
---
Hodal, Palwal | Sep 9, 2026