बरही: बरही में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन, अरुण साहू की उम्मीदवारी का समर्थकों ने किया जोरदार समर्थन
बरही टाउन हॉल में कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद और हजारीबाग जिला कांग्रेस पर्यवेक्षक छाया वर्मा, हजारीबाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव और नगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।