गाजीपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक यूपी एसआई भर्ती परीक्षा शनिवार को शुरु हो गई है, जो 14 और 15 मार्च को दो दिनों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी।इस दौरान कुल 16,320 अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग लें रहे है। जिन्हें 11 परीक्षा केंद्रों पर बैठाया गया है। पहली पाली की परीक्षा आज सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी, जिसमें 4,080 परीक्षार्थी शामिल होंगे।