तिर्वा: कोर्ट मैरिज के बाद तिर्वा मंदिर में प्रेमी युगल ने रचाई शादी, मांगी पुलिस सुरक्षा
Tirwa, Kannauj | Mar 26, 2026 कन्नौज। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के जेवा गांव निवासी युवती पारुल अपने प्रेमी तिर्वा थाना क्षेत्र के डम्मरपुर गांव निवासी आदित्य के साथ कुछ दिन पूर्व घर से चली गई थी। दोनों के फरार होने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया था।प्रेमी युगल ने कन्नौज पहुंचकर पहले कोर्ट मैरिज की और इसके बाद तिर्वा क्षेत्र के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचा ली।