कंडाघाट: वाकनाघाट सुबाथू रोड, रिहाणा के समीप भारी भूस्खलन से बंद, ग्रामीण सड़क बहाल करने में जुटे, PWD को दी सूचना
लगातार हो रही बारिश के चलते कंडाघाट उपमंडल का वकानाघाट सुबाथू रोड एक बार फिर से बंद हो गया है। इस रोड पर रिहाणा गांव के समीप भारी भूस्खलन हुआ है जिसके चलते वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो चुकी है। लोग अपने स्तर पर रोड को खोलने का प्रयास कर रहे हैं हालांकि पीडब्ल्यूडी विभाग को रोड बंद होने की सूचना दी गई है।