कंडाघाट: कंडाघाट में पिकअप ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को मारी टक्कर, पिकअप को हुआ खासा नुकसान, पुलिस कर रही जांच
चंडीगढ़ शिमला एनएच पांच पर कंडाघाट में सोमवार को सुबह सवेरे एक पिकअप द्वारा सड़क किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हालांकि इसमें किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है लेकिन पिकअप गाड़ी और ट्रक को खासा नुकसान पहुंचा है। वहीं घटना की सूचना कंडाघाट पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से पिकअप और ट्रक को साइड किया है।