बांधवगढ़: उमरिया नगर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन 19 सितंबर को होगा-CMO
नगर पालिका उमरिया
मुख्य नगर पालिका अधिकारी किशन सिंह ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत 19 सितंबर 2024 गुरुवार को प्रातः 08 बजे से वार्ड क्रमांक 11 में वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया है।स्वच्छ भारत स्वच्छ उमरिया के संकल्प को पूर्ण करने जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण,व्यापारीगण अशासकीय संगठन के सदस्य, गणमान्य नागरिकों से उपस्थिति की अपेक्षा की गई है।