बांदा: शहर के जरैली कोठी मोहल्ले में घरेलू कलह से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, परिवार में मचा कोहराम
Banda, Banda | Jan 24, 2026 बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के जरैली कोठी मोहल्ले में घरेलू कलह से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस नें मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन शनिवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है।