मोकामा के मोकामा घाट स्थित CRPF फायरिंग सेंटर के समीप हजारों टन कचरा खुले में फेंककर जलाया जा रहा है। सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के दावों के विपरीत इस अवैध डंपिंग और कचरा जलाने से आसपास के ग्रामीणों का जीवन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस डंपिंग यार्ड में मुख्य रूप से CRPF और मोकामा नगर परिषद का कचरा डाला जा रहा है।