मथुरा: वृन्दावन से गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कार्रवाई कर न्यायालय में किया गया पेश
वृन्दावन पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 1 आरोपी को शनिवार रात करीब 10 बजे केडी मेडिकल कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया। रविवार शाम इंस्पेक्टर क्राइम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कैलाश नगर निवासी तेजवीर उर्फ प्रिंस उर्फ विष्णु गैंगस्टर एक्ट 2/3 में वांछित था। जिसका चालान कर दिया।