जगदलपुर: पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर दौरे को लेकर दी जानकारी, कहा- सुरक्षा की कड़ी तैयारी है
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति यहां बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होकर इसका शुभारंभ करेंगी। राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रवास को लेकर राज्य प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा, प्रोटोकॉल की तैयारियां पूर्ण।