जगदलपुर: शहर के जेल लाईन में तेज रफ्तार टोयोटा इनोवा अनियंत्रित होकर नाली में घुसी, कोई हताहत नहीं
नगर के जेल लाइन में एक तेज रफ्तार टोयोटा इनोवा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर नाली में जा घुसी । हालांकि तेज रफ्तार होने के बाद भी इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ , वहां मौजूद लोगों ने तुरंत वाहन चालक को गाड़ी से बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की रफ्तार बेहद तेज थी और इस वजह से वाहन चालक का नियंत्रण खो दिया । जिससे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई।