सहारनपुर पुलिस लाइन पहुंची एक महिला ने अपने पति, एक दरोगा और दो पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़िता सलोनी निवासी ग्राम मुजफ्फराबाद, थाना फतेहपुर ने आरोप लगाया कि उसकी शादी 8 नवंबर 2019 को प्रवीण सिंह निवासी ग्राम डाड्या, थाना बेहट से हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित किया गया और घर से निकाल दिया।