पोकरण: पोकरण व सांकड़ा SHO का हुआ तबादला, एसपी सुधीर चौधरी ने तबादला सूची की जारी
पोकरण पुलिस थाने में 15 दिन में 3 SHO बदलने से शहर में गुरुवार की देर शाम तक चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। एक हफ्ते पहले किशन सिंह की जगह नाथू सिंह को पोकरण का SHO बनाया गया था। गुरुवार की देर शाम SP सुधीर चौधरी ने पोकरण व सांकड़ा के SHO को बदल दिया। राजूराम को पोकरण का SHO व उगमराज को सांकड़ा का SHO बनाया गया है।