अवैध धान परिवहन रोकने कलेक्टर हर्षल पंचोली ने जिले में सीमावर्ती मार्गों पर चेकपोस्ट स्थापित करते हुए शासकीय कर्मचारियों की 8-घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी लगाई है। पुष्पराजगढ़, कोतमा और जैतहरी विकासखंडों के नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि नोडल अधिकारी चेकपोस्ट का नियमित निरीक्षण करें और एसडीओ इसकी मॉनीटरिंग सुनिश्चित करें।