दीपावली की रात उपनगर गोला में उस समय अफरातफरी मच गई जब पटाखा बिक्री स्थल के पास अचानक एक दुकान में आग लग गई। बताया जा रहा है कि किसी ने पटाखा स्थल के ठीक बगल में पटाखा फोड़ा, जिससे निकली चिंगारी पास की दुकान में जा गिरी।देखते ही देखते दुकान में रखे पटाखे एक के बाद एक फूटने लगे। धमाकों की आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदार और खरीदारों में भगदड़ मच गई।