महाराजपुर के त्रिवेणी संगम में तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया जाएगा। 14 जनवरी से लगने वाले मेला के लिए स्थानीय व्यापारियों के साथ दूर-दूर से भी व्यापारी पहुंचे हैं। यहां छोटे-बड़े झूले लगाए गए हैं। मंगलवार को चार बजे तक यहां दुकाने लगने का सिलसिला जारी रहा। बताया गया कि इस बार नगर पालिका शुल्क वसूलेगी। वाहन स्टैंड के लिए अलग से ठेका दिया गया है।