चूरू: रामसरा रोड पार्थ सिटी के पीछे करंट की चपेट में आकर मजदूर की हुई मौत, सदर थाना पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
Churu, Churu | Nov 1, 2025 चूरू के रामसरा रोड स्थित पार्थ सिटी के पीछे बने वूमेन हॉस्टल के पास एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। सदर थाना पुलिस से शनिवार शाम मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के विदिशा जिले निवासी बबलू के रूप में हुई है, जो लंबे समय से चूरू में मजदूरी कर रहा था। मृतक के जीजा 37 वर्षीय लल्ला बंजारा ने पुलिस को रिपोर्ट दी।