चाईबासा: बड़ा झींकपानी में बाटे साई टोला में घर के पास खेलने के दौरान सांप ने काटने से 6 वर्षीय बच्ची
की मौत
टोटो के बड़ा झींकपानी में बाटे साई टोला में 6 वर्षीय बच्ची लीदोन कुंकल को घर के पास खेलने के दौरान सांप के काटने से मौत हो गई । घटना में बच्ची के पैर में सांप ने काट लिया । घटना की जानकारी समाज सेवी जितेंद्र गोप ने अपने प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी । प्रखंड के विकास पदाधिकारी द्वारा वाहन की व्यवस्था की गई । ग्रामीण मुंडा सोना सेलम हंसदा ने साथ आकर बच्ची को सदर अस्पताल लाया डॉक्टर द्वारा किए गए जांच में बच्चे को मृत पाया गया ।