सीकर जिले के ढाणी चारण में सोमवार को एक पैंथर के आने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। रविवार शाम 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पैंथर एक खेत में छिप कर बैठा हुआ है जिसके बाद आसपास के इलाके में भी दहशत का माहौल है। वहीं पैंथर के आने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची है और पैंथर को काबू करने का प्रयास किया जा रहा है।