औरैया: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने एसपी आवास कालौनी के समीप किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवर को दोपहर 12.20 पर कोतवाली के उपनिरीक्षक मुकेश कुमार मय हमराह टीम के साथ भ्रमण पर थे। तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र ललुआ उर्फ लल्लू निषाद निवासी कटरी थाना रेउना जनपद कानपुर नगर एसपी आवास कालोनी हाइवे कट पर मौजूद है