कांकेर: ग्राम मचांदुर में सरपंच और सचिव ने किया पंचायती राज अधिनियम का उल्लंघन, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
Kanker, Kanker | Oct 14, 2024 कांकेर जिले के ग्राम पंचायत मचांदुर में रेत खदान को लेकर सरपंच सचिव द्वारा की जा रही मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। पहले ग्राम सभा में रेत खदान के लिए जो प्रस्ताव पारित किया गया था। उसे बदलने के लिए सरपंच, सचिव ने दूसरी बार ग्राम सभा का आयोजन ही नहीं कराया और बिना ग्राम सभा के ही प्रस्ताव रजिस्टर में फर्जी प्रस्ताव बना कर हस्ताक्षर कर भेजा।