खरगोन जिले के भगवानपुरा विधानसभा के ग्राम शिकार फलिया में घर के बाहर बैठी एक महिला को सांप ने काट लिया जिसे परिजन उपचार के लिए खरगोन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान मौत हो गई मामले में परिजनों ने बताया 54 वर्षीय शांता बाई की मौत हो गई । पुलिस मामले की जांच कर रही है।