शहर को युनिवर्सिटी की सौगात मिलने के बाद इसी सत्र में पीजी कॉलेज का उन्नयन करते हुए इसे प्रधानमंत्री उत्कृष्ट महाविद्यालय के रुप में चयनित किया गया है। कॉलेज उन्नयन सहित क्रांति सूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय में बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर संकाय शुरु होने पर विधायक बालकृष्ण पाटीदार भी कॉलेज पहुंचे।