बेलहर: भगवानपुर बोका गांव से दहेज उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार वारंटी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा
Belhar, Banka | Mar 27, 2026 थाना क्षेत्र के भगवानपुर बोका गांव से बीती रात गिरफ्तार किए गए दहेज प्रताड़ना मामले के एक वारंटी सचिन कुमार पंडित को पुलिस ने शुक्रवार को 1 बजे दिन में कोरोना जांच के बाद न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि वारंटी सचिन कुमार पंडित पिछले छह सालों से फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया।