एत्मादपुर: घड़ी खंजर में सोते समय युवक की चारपाई पर पहुंचा 10 फीट लंबा अजगर
Etmadpur, Agra | Aug 25, 2025 थाना बरहन क्षेत्र के अंतर्गत गांव गढ़ी खंजर में एक युवक अपने घर में सो रहा था, इसी दौरान 10 फीट लंबा अजगर अचानक युवक की चारपाई तक जा पहुंचा, जैसे ही युवक की नजर अजगर पर पड़ी तो युवक दहशत से चिल्लाकर चारपाई छोड़कर भाग खड़ा हुआ, बहुत देर तक अजगर कमरे में घूमता रहा, कभी बेड पर कभी जंगले पर तो कभी चारपाई पर, पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से अजगर को बाहर निकाला।