खलारी: खादगढ़ा बस स्टैंड से 43.60 किलो गांजा के साथ दो महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार।
Khelari, Ranchi | Apr 26, 2024 के लोअर बाजार थाना पुलिस ने ओडीसा से बनारस गांजा ले जा रहे दो महिला समेत चार आरोपी को खादगढ़ा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में यूपी के गाजियाबाद जिले के केशव कुंज निवासी सुमित कुमार, गौतमबुद्ध नगर जिले के दीप बिहार छपरौल निवासी अंजना सिंघल, बंगाल के दार्जिलिंग जिले के सुकना निवासी दीप राई और मध्य दिल्ली के सुषमा नामक महिला शामिल हैं।