केराकत: केराकत कोतवाली क्षेत्र में मनचले की धमकी से छात्रा का कालेज जाना बन्द, घर छोड़कर अन्यत्र रहने को विवश
छात्रा की मां ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पुत्री बीटीसी करती है। जो साइकिल से कालेज जाती है। रास्ते में सूरतपुर गांव निवासी परमानन्द उसके साथ छेड़छाड़ करता है, रास्ता रोकता है, और धमकी देता है कि तेरी पुत्री यदि मुझसे शादी नहीं करेगी तो पूरे परिवार को जान से मारकर फेंक दूंगा। परिजनों को यह भी धमकी दिया कि दिखाई देगी तो उसे बदसूरत बना देगा।