फतेहाबाद: फतेहाबाद के काली नगर में ससुराल में आए युवक को ससुराली जनों ने पीटा, पुलिस को दी सूचना, अस्पताल में भर्ती
Fatehabad, Agra | Nov 24, 2025 फतेहाबाद के मोहल्ला काली नगर में ससुराल आए एक व्यक्ति को उसके ससुरालियों ने जमकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बचाने आई उसकी पत्नी को भी चोटें आईं। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।घायल मैनपुरी निवासी बृजेश और उसकी पत्नी अनीता का उपचार किया गया।