मंझनपुर: अगियौना गांव में भूसे को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, 12 साल के मासूम की गर्दन पर वार, तीन आरोपी दबोचे गए
करारी थाना क्षेत्र के अगियौना गांव में भूसा फेंकने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां दबंगों ने 12 वर्षीय मासूम पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को आरोपित दयाराम, हरिश्चन्द्र और प्रदीप जबरन उनके घर में रखा भूसा फेंक रहे थे।