पुरुलिया–आनंद विहार टर्मिनल उद्घाटन स्पेशल गाड़ी संख्या 04020 के बरेली और मुरादाबाद स्टेशन पहुंचने पर स्टेशन स्टाफ ने यात्रियों का पुष्प देकर स्वागत किया। ट्रेन के आगमन पर यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई यात्रियों ने नई स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू होने पर खुशी जताते हुए रेलवे के इस प्रयास की सराहना की।