कांके: रांची की डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी में दूसरा दीक्षांत समारोह आयोजित
Kanke, Ranchi | Feb 7, 2025 रांची स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मौजूद रहे। इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने 2020 से 2024 के स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी के छात्र छात्राओं को गोल्ड मेडल और डिग्री देकर सम्मानित किया गया।