प्रयागराज: मेला क्षेत्र में आ रहे श्रद्धालुओं की पिकअप गाड़ी पलटी, थाना प्रभारी ने सुरक्षित श्रद्धालुओं को संगम पहुंचाया
रविवार को करीब 5:00 बजे के आसपास महाकुंभ मेला क्षेत्र में आ रहे श्रद्धालुओं की पिकअप गाड़ी संदीपन घाट थाना क्षेत्र के काजीपुर के पास जीटी रोड पर पलट गई।हालांकि किसी श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की सूचना पर पहुंचे संदीपन घाट थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने अपनी कार से श्रद्धालुओं को सुरक्षित संगम क्षेत्र में पहुंचाया।