प्रयागराज: पुरानी झूंसी में एक युवक से कुछ लोगों ने की मारपीट, गंभीर हालत में युवक को गया भेजा अस्पताल, पुलिस जांच में जुटी
झूंसी थाना अंतर्गत पुरानी झूंसी मे एक युवक से कुछ लोगों ने मारपीट की जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया तथा घायल को इलाज के लिए झूंसी के लोटस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। खबरों के मुताबिक युवक पुरानी झूंसी का ही रहने वाला है। आज रविवार को करीब 5:00 बजे अस्पताल ले जाया गया है। जहां पर युवक का इलाज चल रहा है।सूचना पर स्थानीय पुलिस जांच में जुटी है।