रामपुर: ग्राम बजावाला में खेत में काम करने के दौरान सांप के काटने से किसान की हुई मौत
Rampur, Rampur | Jun 25, 2025 बुधवार को दोपहर 12 बजे के आसपास ज़िला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। थाना अज़ीम नगर क्षेत्र के ग्राम बजावाला निवासी किसान बलवान सिंह की साँप के काटने से मृत्यु हो गई। मंगलवार शाम करीब 4 बजे उन्हें खेत में काम करते समय साँप ने डस लिया था। आज सुबह उनकी मौत हो गई, जिसके बाद जिला अस्पताल में उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया।