उजियारपुर: उजियारपुर के शंकर चौक के पास सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत, मृतकों की संख्या दो हुई
उजियारपुर थाना क्षेत्र के शंकर चौक के समीप एनएच 28 पर हुए सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या दो हो गई है। बताया जाता है कि बस की ठोकर से घायल वीणा चौधरी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस तरह दो लोगों की मौत से लोग सदमे में है। लोगों ने सड़क जाम कर गुस्से का इजहार किया है।