कल पूरा देश हर्षोउल्लास के साथ 26 जनवरी गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पाटी तहसील के सभी शासकीय इमारतों पर साज-सज्जा कर लाइटिंग की व्यवस्था की गई। इससे पहले दिन में कार्यालय के आसपास साफ-सफाई की गई। साथ ही जिस स्थान पर ध्वजारोहण किया जाना है। उस स्थान पर चुने की लाइन डाली गई। सुबह झंडा वंदन के बाद सांस्क्रतिक कार्यक्रम होगा।