कटिहार: कटिहार रेलवे स्टेशन से नशा खुरानी गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार, रेल एसपी ने दी जानकारी
सोमवार की दोपहर 2 बजे रेल एसपी हरिशंकर कुमार ने प्रेस वार्ता कर नशा खुरानी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि यह गिरोह कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज सहित कई जिलों में सक्रिय था। यह लोग कोल्ड ड्रिंक, चाय, पानी, दवा आदि में नशे की दवा मिलाकर यात्रियों को शिकार बनाते थे।