कटिहार: चांपी गांव में घरेलू विवाद में मारपीट, दो घायल
रविवार के शाम 7 बजे दो घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जो मारपीट में घायल हुआ था। घटना के बारे में घायल मो जियाउल की पत्नी ने बताया कि उनके देवर ने उनके पति और पुत्र मोहम्मद साउद को पीट कर घायल कर दिया है। उनका देवर पैसे मांग रहा था। पैसे नहीं मिलने पर मारपीट किया।